Crazy Gardener 50% Offer Zone Top Deals & 70% Discounts

Please Select Your Location

  • Home |
  • Blog Detail

Blog Detail


पौधे जो आपके घर में अवश्य होने चाहिए

वर्तमान में घरेलू बागवानी का चलन बहुत बढ़ रहा है खास तौर पर बड़े शहरों में घरेलू बागवानी का महत्त्व पढ़ गया है l घर में स्थान सिमित होता है और पौधों की किस्मे अनेक ऐसे में प्रश्न उठता है कौनसे पौधे लगाए जाएँ और कौनसे पौधे छोड़े जाएँ। सभी पौधे अच्छे होते है लेकिन हमें जरुरत के हिसाब से सबसे अच्छे पौधे चुनने है। आपकी इसी समस्या का समाधान लेकर आया है Crazy gardener जो आपको बताएगा कुछ महत्वपूर्ण पौधों के बारे में जिन्हे आप अपनी जरुरत, स्थान की उपलब्धता और मौसम को देखते हुए अपनी घरेलु बाग़वानी में स्थान दे सकते है।

1. लेमन ग्रास : ये एक बहुवर्षीय घास है जो नियमित देखभाल करने पर 3 साल आराम से चलती है। उसके बाद आप इसका गमला बदल दें। दैनिक जीवन में आप लेमन टी में इसका उपयोग कर सकते है। इसके पौधे आपको नर्सरी से मिल सकते है या स्लिप्स मंगवाकर आप अपने गमलो या बगीचे में लगा सकते है। लगाने का सही समय वैसे तो वर्षा है लेकिन आप जुलाई से मार्च तक कभी भी लगा सकते है।


2. सिट्रोनेला : ये भी लेमन ग्रास की तरह एक बहुवर्षीय घास है जो नियमित देखभाल करने पर 3 साल आराम से चलती है। रूम फ्रेशनर के रूप में इसका उपयोग किया जा सकता है। इसके पौधे आपको नर्सरी से मिल सकते है या स्लिप्स मंगवाकर आप अपने गमलो या बगीचे में लगा सकते है। लगाने का सही समय वैसे तो वर्षा है लेकिन आप जुलाई से मार्च तक कभी भी लगा सकते है।

3. खस : देखने में बहुत खूबसूरत नहीं है लेकिन उपयोगी बहुत है। एक गमले में लगाइये और हर साल गर्मियों में खस का असली शरबत बनाकर पीजिये। बहुत अधिक देखभाल की आवश्यकता इसे नहीं होती है। इसके पौधे आपको नर्सरी से मिल सकते है या स्लिप्स मंगवाकर आप अपने गमलो या बगीचे में लगा सकते है। लगाने का सही समय वैसे तो वर्षा है लेकिन आप जुलाई से मार्च तक कभी भी लगा सकते है।

4. अजवाइन : पौधे देखने में खूबसूरत लगते है और पत्तिया अनेक प्रकार के व्यंजन बनाने में उपयोग होती है। पौधा 6 माह तक चलता है सर्दियों में अवश्य लगाना चाहिए। पौधे बीज लगाए जाते है और लगाने का समय जुलाई से नवंबर तक है। बीज आप अपने नजदीक से खरीद सकते है या हमें लिखें।

5. डिल सीड : पौधे देखने में खूबसूरत लगते है और पत्तिया अनेक प्रकार के व्यंजन बनाने में उपयोग होती है। पौधा 6 माह तक चलता है सर्दियों में अवश्य लगाना चाहिए। पौधे बीज लगाए जाते है और लगाने का समय जुलाई से नवंबर तक है। बीज आप अपने नजदीक से खरीद सकते है या हमें लिखें।

6. सौंफ : ताजा सौंफ और उसकी पत्तियां भी खुशबु के लिए भोजन में प्रयुक्त होती है और पौधे भी खूबसूरत दीखते है 8 - 9 महीने तक ये पौधा आपके गमले की शोभा बढ़ा सकता है। पौधे बीज से ही लगाए जाएंगे और लगाने का समय जुलाई अगस्त से नवंबर तक है। बीज आप अपने नजदीक से खरीद सकते है या हमें लिखें।

7. अनीसीड : इसे विलायती सौंफ के नाम से भी जाना जाता है। इसका बीज देखने में आपको बिलकुल अजवाइन की तरह दिखेगा लेकिन स्वाद और फ्लेवर बिलकुल सौंफ की तरह है। खाने से पहले और खाने के बाद आप एक बार सोचेंगे जरूर की असल में आपने खाया क्या है। लगाने का समय अक्टूबर से दिसंबर तक है। पौधे बीज से ही लगाए जाएंगे और लगाने का समय जुलाई अगस्त से नवंबर तक है।  बीज आप अपने नजदीक से खरीद सकते है या हमें लिखें।

8. धनियां : ताजे धनिये की बात ही कुछ और होती है। यह सर्व सुलभ है आराम से जिसे आप पुरे वर्ष थोड़ी सावधानी के साथ लगा सकते है। महत्वपूर्ण बात जो में बताना चाहूंगा धनियां पत्ती के लिए अलग किस्म आती है और बीज के लिए अलग। पत्तीदार किस्म में खुशबु ज्यादा अच्छी होती है। लगाने से पहले आपको एक सावधानी और रखनी चाहिए की आप बीज को दबाकर दो भाग में कर लें। लगाने का समय सितम्बर से मार्च तक है। बीज आप अपने नजदीक से खरीद सकते है या हमें लिखें।

© 2019 Crazy Gardener. All rights reserved | Design by TECHNOPLAYERS PVT LTD